महुआ में बाइक की डिक्की से उड़ाये 40 हजार रुपये
Updated at : 18 Feb 2020 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ : महुआ बाजार के मुकुंदपुर गांव के समीप सोमवार को बाइक की डिक्की तोड़ कर उचक्कों ने 40 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो गये. इस संबंध में महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव निवासी राजकुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया. आवेदन में राजकुमार ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
महुआ : महुआ बाजार के मुकुंदपुर गांव के समीप सोमवार को बाइक की डिक्की तोड़ कर उचक्कों ने 40 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो गये. इस संबंध में महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव निवासी राजकुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया. आवेदन में राजकुमार ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की थी.
जिसे बाइक की डिक्की में रख कर घर जाने के क्रम में एक साइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर दुकान में गया था. कुछ देर के बाद जब राजकुमार वापस लौटा तो देख की बाइक की डिक्की का लॉक टूटा था और डिक्की में रखा हुआ चालीस हजार रुपये भी गायब थे. आसपास के लोगो से भी पूछताछ की, मगर किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी.
उचक्कों द्वारा बाइक की डिक्की तोड़ कर 40 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो जाने के बाद राजकुमार ने तत्काल घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. इस दौरान घटनास्थल के आसपास के दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया. जहां एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में उचक्कों के द्वारा डिक्की तोड़ कर रुपये लूटने की पूरी घटना कैद हो गयी. इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




