समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विजयीपुर/सासामुसा/कटेया : बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कटेया प्रखंड के रामदास शक्ति केंद्र पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक, राजेश […]
विज्ञापन
विजयीपुर/सासामुसा/कटेया : बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
कटेया प्रखंड के रामदास शक्ति केंद्र पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक, राजेश सिंह, प्रिंस शर्मा, वीरेंद्र मद्धेशिया, राजू गिरि आदि थे.
उधर, विजयीपुर के शक्ति केंद्रों पर भी पुण्यतिथि मनायी गयी. प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ सोनू लाल श्रीवास्तव, प्रभुनाथ तिवारी, बबन कुशवाहा, बुलेट राम, अजय वर्मा, शैलेश द्विवेदी, विवेकानंद पांडेय, घनश्याम शर्मा, राजीव रंजन तिवारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.
कुचायकोट प्रखंड व सासामुसा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी समर्पण दिवस के रूप में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी. मौके पर सासामुसा मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी, दिलीप राय समेत कई कार्यकर्ता थे.
पंचदेवरी में दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
पंचदेवरी. प्रखंड के शक्ति केंद्र मगहिया, कुइसा खुर्द व सिकटिया पर भाजपा नेताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी.
भाजपा के जिला महामंत्री रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग दर्शन के आधार पर काम कर रही है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह कुशवाहा ने की. मौके पर दीपक बरनवाल, धनंजय यादव, जगदंबा राम, प्रिंस मिश्रा, राम आशीष गुप्ता, जितेंद्र यादव, जितेंद्र गोस्वामी, बबलू गोस्वामी, शंभू राम, महावीर राम, नंदलाल सिंह कुशवाहा, संजय पासवान, संदेश पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










