बिहार में अपराधियों का तांडव, अहले सुबह वैशाली में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

वैशाली/पटना : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. शनिवार की अहले सुबह कांग्रेस नेता राकेश यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि वे सुबह जिम के लिए निकले थे. जानकारी के अनुसार तड़के सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने हाजीपुर के सिनेमा रोड के पास वारदात को अंजाम दिया […]
वैशाली/पटना : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. शनिवार की अहले सुबह कांग्रेस नेता राकेश यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि वे सुबह जिम के लिए निकले थे.
जानकारी के अनुसार तड़के सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने हाजीपुर के सिनेमा रोड के पास वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये.
राकेश यादव युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव रह चुके हैं.
जब राकेश यादव अपने घर (मीनापुर) से निकले तो बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. अपराधियों ने पास से उनपर चार गोली दागी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




