ePaper

हाजीपुर: निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 1.89 लाख की लूट, जांच तेज

Updated at : 14 Sep 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर: निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 1.89 लाख की लूट, जांच तेज

हाजीपुर/लालगंज नगर : लालगंज थाना क्षेत्र के चिमनापुर मोहल्ले में स्थित आरोहण माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 लाख 89 हजार 615 रुपये लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. अपराधियों के भागने के बाद कर्मियों ने इसकी […]

विज्ञापन

हाजीपुर/लालगंज नगर : लालगंज थाना क्षेत्र के चिमनापुर मोहल्ले में स्थित आरोहण माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 लाख 89 हजार 615 रुपये लूट लिया.

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. अपराधियों के भागने के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसी बीच लालगंज में सेंट्रल बैंक में लूट की घटना की अफवाह तेजी से फैलने लगी. इसकी वजह से पुलिस सबसे पहले सेंट्रल बैंक पहुंच गयी. वहां पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि लूट सेंट्रल बैंक में नहीं फाइनेंस कंपनी में हुई है, तब जाकर पुलिस कंपनी के कार्यालय पहुंची. लेकिन तबतक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. लूट की सूचना पर हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल भी मौके पर पहुंच गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन