ePaper

हाजीपुर में लुटेरों को खदेड़ा बदमाश की एक बाइक फूंकी

Updated at : 07 Jun 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में लुटेरों को खदेड़ा बदमाश की एक बाइक फूंकी

हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल स्थित चेकपोस्ट के समीप दो बाइकों से आये छह अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनके पास से 10 हजार रुपये व उनकी बाइक की चाबी छीन ली और फरार हो गये. इधर बदमाशों के लूटपाट करते देख कुछ स्थानीय लोग मौके पर […]

विज्ञापन

हाजीपुर (वैशाली) : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल स्थित चेकपोस्ट के समीप दो बाइकों से आये छह अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनके पास से 10 हजार रुपये व उनकी बाइक की चाबी छीन ली और फरार हो गये. इधर बदमाशों के लूटपाट करते देख कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों को आते देख बाइक सवार सभी अपराधी भागने लगे, जहां एक को ग्रामीणों ने बाइक के साथ पकड़ लिया और उसकी काफी पिटाई कर दी. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश लोगों के चंगुल से फरार हो गया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मौके से अपराधियों की बाइक को जला दिया. लोगों ने घटना के विरोध में स्थानीय पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन