ठेकेदार के पुत्र पर अपराधियों ने चलायी गोली, घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2019 5:29 AM

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी योगी ब्रह्मस्थान के समीप मंगलवार की शाम अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ठेकेदार पुत्र पर गोली चला दी. अपराधियों की गोली ठेकेदार पुत्र के सिर को छूती हुई निकल गयी. गोली चलाने के बाद अपराधी उसके गले से सोने का चेन व मोबाइल छीन कर भाग […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी योगी ब्रह्मस्थान के समीप मंगलवार की शाम अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ठेकेदार पुत्र पर गोली चला दी. अपराधियों की गोली ठेकेदार पुत्र के सिर को छूती हुई निकल गयी. गोली चलाने के बाद अपराधी उसके गले से सोने का चेन व मोबाइल छीन कर भाग निकले. जख्मी ठेकेदार पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की एक बाइक को बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार सदर थाने के दिग्घी बसंत विहार कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद कुमार सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह मंगलवार की शाम जिम से एक्सरसाइज कर अपनी बुलेट बाइक से अदलबाड़ी योगी ब्रह्मस्थान होते हुए अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह योगी ब्रह्मस्थान के समीप पहुंचा कि वहां पहले से मौजूद दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर सोने की चेन व मोबाइल लूट लिए.
रोहित ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली उसके सिर हो छूती हुई निकल गयी. गोली की आवाज सुनकर वहां लोगों को जुटते देख सभी अपराधी मौके से भाग निकले. इस दौरान अपराधियों की एक बाइक मौके पर ही छूट गयी. इस संबंध में सदर एसडीपीओ महेंद्र कुमार बसंत्री ने बताया कि मामले की जांच की जांच रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन