11 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Updated at : 14 Mar 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ला स्थित एक घर में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर घर में छुपा कर रखे गये 11 कार्टन विदेशी शराब के साथ शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब के सभी कार्टन और पकड़े गये शराब के तस्करों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ला स्थित एक घर में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर घर में छुपा कर रखे गये 11 कार्टन विदेशी शराब के साथ शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
बरामद शराब के सभी कार्टन और पकड़े गये शराब के तस्करों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. पकड़े गये लोगों में एक मुकेश कुशवाहा और दूसरा राकेश कुशवाहा बताया गया.
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले रैकी की. सूचना पक्की होते ही प्रभारी थानाध्यक्ष पशुराम प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम ने नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ला स्थित एक घर में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




