आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2019 8:24 PM
वैशाली : बिहार के वैशाली में सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म किया. बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदर अस्पताल में बच्ची के परिजनों ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. सराय थाने की पुलिस […]
वैशाली : बिहार के वैशाली में सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म किया. बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदर अस्पताल में बच्ची के परिजनों ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. सराय थाने की पुलिस ने दोपहर बाद आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची अपने घर से दूध लाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के यहां गयी थी. इसी दौरान एक बदमाश बच्ची को अगवा कर गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बदमाश ने बच्ची को इस संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दी.
बच्ची की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी तथा बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. वहां बच्ची के पिता ने पुलिस को दिये बयान में संजीव कुमार सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की. इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें… अश्लील वीडियो बना शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा का किया यौन शोषण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










