ePaper

वैशाली के राघोपुर से एके-56 राइफल व चार कारतूस बरामद

Updated at : 07 Mar 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली के राघोपुर से एके-56 राइफल व चार कारतूस बरामद

कुख्यात शंकर राय के बथान से हथियार बरामद हाजीपुर : राघोपुर के रुस्तमपुर ओपी के सैदपुर हुलास से वैशाली पुलिस ने कुख्यात शंकर राय के बथान से अत्याधुनिक एके-56 एसॉल्ट राइफल बरामद की है. यह दूसरा मौका है, जब वैशाली में एके-56 जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद किया गया है. इसके पहले 17 अक्तूबर, 2012 को […]

विज्ञापन

कुख्यात शंकर राय के बथान से हथियार बरामद

हाजीपुर : राघोपुर के रुस्तमपुर ओपी के सैदपुर हुलास से वैशाली पुलिस ने कुख्यात शंकर राय के बथान से अत्याधुनिक एके-56 एसॉल्ट राइफल बरामद की है. यह दूसरा मौका है, जब वैशाली में एके-56 जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद किया गया है. इसके पहले 17 अक्तूबर, 2012 को एसटीएफ ने सहदेई बुजुर्ग ओपी के रामपुर खैरी गांव से कुख्यात प्रमोद राय को एके-56 के साथ गिरफ्तार किया था.

शंकर जेल में बंद कुख्यात सोहन गोप का खास बताया गया है. कई कांडों में फरार चल रहे कुख्यात सोहन गोप को 25 जनवरी को पुलिस ने रुस्तमपुर ओपी के सैफाबाद से गिरफ्तार किया था. लेकिन, उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था. उस वक्त एके-56 से फायरिंग भी की गयी थी. पुलिस की दबिश से चार फरवरी को सोहन गोप ने सरेंडर कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन