लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली, जख्मी
Updated at : 07 Mar 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर रेल गुमटी के समीप बुधवार की अहले सुबह लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी. गोली शिक्षक के हाथ में लगी. गोली की आवाज सुनकर लोगों को जुटते देख सभी अपराधी मौके से भाग निकले. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जख्मी शिक्षक को इलाज […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर रेल गुमटी के समीप बुधवार की अहले सुबह लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी. गोली शिक्षक के हाथ में लगी. गोली की आवाज सुनकर लोगों को जुटते देख सभी अपराधी मौके से भाग निकले.
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी शिक्षक निरंजन प्रसाद कैमूर के रहने वाले बताये गये हैं. वे मुजफ्फरपुर जिला के पोखरैला में एक स्कूल में पदस्थापित हैं. सदर अस्पताल में इलाजरत शिक्षक ने बताया कि वे बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस से कैमूर से पटना आये थे.
वहां से बुधवार की सुबह ऑटो से हाजीपुर स्टेशन पर मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे. इसी दौरान वे शौच के लिए ट्रैक के किनारे होकर अनवरपुर गुमटी की ओर जा रहे थे तभी चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे. इस घटना का विरोध करने व शोर मचाने पर अपराधियों ने गोली चला दी जो उनके हाथ में लगी.
गोली की आवाज सुनकर लोगों को जुटते देख सभी अपराधी मौके से भाग निकले. गोली की आवाज सुन वहां जुटे लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. सूचना पर पहुंची जीआरपी थानाध्यक्ष ने शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
क्या कहते हैं अधिकारी
अनवरपुर रेल गुमटी के समीप एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी, लेकिन उसके पहले ही अपराधी भाग निकले थे. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
अरविंद कुमार मिश्रा, जीआरपी थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




