बिहार : हाजीपुर में पुलिस वाहन की टक्कर से संगीत शिक्षक की मौत

Updated at : 21 Oct 2018 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हाजीपुर में पुलिस वाहन की टक्कर से संगीत शिक्षक की मौत

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना अंतर्गत खटमा गांव के समीप रविवार शाम एक पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक संगीत शिक्षक की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक मानवजीत ढिल्लो ने बताया कि पीड़ित के परिजन से आवेदन प्राप्त होने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मृतक का नाम […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना अंतर्गत खटमा गांव के समीप रविवार शाम एक पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक संगीत शिक्षक की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक मानवजीत ढिल्लो ने बताया कि पीड़ित के परिजन से आवेदन प्राप्त होने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मृतक का नाम संजय सिंह राठौर है जो कि महनार थाना अंतर्गत मुरव्वरपुर गांव के निवासी थे.

इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने महनार थाने का घेराव करने के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से बाजार की ओर जाने वाली सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों को शांत कराने के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन