ज्वेलर्स की दुकान से पांच लाख रुपये उड़ाये

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र सेंदुआरी चौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से बुधवार को दो बाइक सवार चार अपराधियों ने गले में रखे पांच लाख के आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गये. घटना तब घटी जब स्वर्ण व्यवसायी दुकान साफ करने के लिए बगल में पानी लाने के लिए गया हुआ था. […]
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र सेंदुआरी चौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से बुधवार को दो बाइक सवार चार अपराधियों ने गले में रखे पांच लाख के आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गये. घटना तब घटी जब स्वर्ण व्यवसायी दुकान साफ करने के लिए बगल में पानी लाने के लिए गया हुआ था. इसी बीच पहले से घात लगाये अपराधी दुकान में घुस कर गले के नीचे रखे आभूषण से भरा बैग लेकर भाग निकले. दुकान से बैग लेकर अपराधियों को भागते देख दुकानदार ने चिल्लाते हुए उसका पीछा भी किया. हालांकि जब तक लोग जुटते, बाइक सवार सभी अपराधी बैग लेकर फरार हो चुके थे. तत्काल स्वर्ण व्यवसायी ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.
इस संबंध में महुआ थाना क्षेत्र के सिघाड़ा गांव निवासी पंकज कुमार ने सदर थाने में एक आवेदन दिया. आवेदन में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी चौक स्थित मेरी लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान है. रोज की तरह बुधवार को दुकान पर आया था. दुकान के बाहर काफी गंदगी फैली हुई थी. दुकान खोल कर आभूषण से भरा बैग जिसमें सोने और चांदी के आभूषण था. दुकान के गल्ले के नीचे रख कर बगल से पानी लाने गया था. पानी लेकर वापस आने के क्रम में एक युवक को दुकान से बैग लेकर भागते देख उसका मैने पीछा किया, मगर तब तक उसका एक साथी बाइक से पहुंच गया. युवक उस पर सवार हो कर फरार हो गया. इधर जिले में घटनाओं को लेकर स्वर्णकार संघ की बैठक की अध्यक्षता कृष्ण भगवान सोनी ने की. बैठक में जिले में बढ़ रहे अपराध पर प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाते हुए जिले में आंदोलन चलाने तथा एकदिवसीय जिला बंद का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




