राजदेव राय हत्या कांड का आरोपित गिरफ्तार

बिदुपुर : पुलिस ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग में खिलवत पेट्रोल पंप के निकट बीते रविवार की देर रात्रि राजदेव राय हत्या कांड के नामजद आरोपित हेमन राय को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को न्यायालय में पेशी के उपरांत जेल भेज दिया गया. छापेमारी का नेतृत्व […]
बिदुपुर : पुलिस ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग में खिलवत पेट्रोल पंप के निकट बीते रविवार की देर रात्रि राजदेव राय हत्या कांड के नामजद आरोपित हेमन राय को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को न्यायालय में पेशी के उपरांत जेल भेज दिया गया.
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि खजबत्ती गैंग रेप कांड के गवाह राजदेव राय की हत्या अपराधियों ने दरवाजे पर चढ़कर गत 05 अप्रैल 2014 को कर दिया था. मामले को ले थाना कांड संख्या 98/14 के तहत हेमन राय पिता जलंधर राय को नामजद किया गया था. एफआइआर होने के बाद लगातार फरारी चल रहे हेमन राय को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




