ePaper

वैशाली में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम

Updated at : 24 Feb 2018 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद गुस्साये स्थानीय लोगों ने शनिवार को वैशाली जंदाहा मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों की मांग है कि जिले के एसपी और डीएम को […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद गुस्साये स्थानीय लोगों ने शनिवार को वैशाली जंदाहा मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों की मांग है कि जिले के एसपी और डीएम को हटाया जाये. स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचों-बीच टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह फेल है और अपराधी आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं.

वैशाली के जंदाहा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अनिल ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वही घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है.

यह भी पढ़ें-

दो घरों का ताला काटकर 3.5 लाख के जेवरात की चोरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन