युवक के साथ मारपीट

Updated at : 07 Nov 2017 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में सोमवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक घर में घुसे युवक को गृहस्वामी ने मौके पर पकड़ लिया. गृहस्वामी द्वारा हल्ला-गुल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये. मौके पर जुटे लोगों ने उस चोर की जम कर पिटाई कर दी. इधर घटना […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में सोमवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक घर में घुसे युवक को गृहस्वामी ने मौके पर पकड़ लिया. गृहस्वामी द्वारा हल्ला-गुल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये. मौके पर जुटे लोगों ने उस चोर की जम कर पिटाई कर दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने उस युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. युवक नशे की हालत में दिख रहा था.

जानकारी के अनुसार, नगर स्थित खाताजंगी कॉलोनी निवासी अनूप सिंह के घर में देर शाम एक युवक घुस गया. घर में युवक को घुसते देख अनूप सिंह की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गये और उस युवक की जम कर पिटाई कर डाली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन