आक्रोशितों ने की रोड़ेबाजी, भागी पुलिस

हाजीपुर/महुआ : महुआ प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत में गोली मारकर शिक्षक की हत्या के बाद परिजनों की सूचना पर भी पुलिस काफी देर केबाद घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश था. जैसे ही पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची, आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. रोड़ेबाजी कर रहे आक्रोशित लोगों […]
हाजीपुर/महुआ : महुआ प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत में गोली मारकर शिक्षक की हत्या के बाद परिजनों की सूचना पर भी पुलिस काफी देर केबाद घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश था. जैसे ही पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची, आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. रोड़ेबाजी कर रहे आक्रोशित लोगों से जान बचाकर सभी पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले.
जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या की घटना के तकरीबन दो घंटे बाद पुलिस वहां पहुचीं थी. पुलिस पर जब आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए उन्हें खदेड़ना शुरू किया तो थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी जान बचाकर दौड़ते हुए भागने लगे.
इस घटना में महुआ थाने के दारोगा संजीव कुमार, जिला बल के जवान दीपक कुमार, राजेश कुमार तथा एक हवलदार के घायल हुए है. रोड़ेबाजी के दौरान घटनास्थल के पास अफरा-तफरी का माहौल काफी देर तक बना रहा. पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया. बाद में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और फिर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




