ओडीएफ में कोताही पर सजा

हाजीपुर : जिला समन्वयक समिति एवं स्वच्छता समिति की एक बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी रचना पाटील ने की. इस दौरान वैशाली अंचल के अंचलाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार के बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण जिला अधिकारी ने उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाते […]
हाजीपुर : जिला समन्वयक समिति एवं स्वच्छता समिति की एक बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी रचना पाटील ने की. इस दौरान वैशाली अंचल के अंचलाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार के बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण जिला अधिकारी ने उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये. उधर पटेढी बेलसर अंचल के सीओ संदीप कुमार के अक्तूबर माह का वेतन रोकने का आदेश भी दिया गया
और कहा गया कि उन्होंने अपना निवास स्थान मुख्यालय में क्यों नहीं रखा. जिला शिक्षा पदाधिकारी संगीता सिन्हा के समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उनका भी वेतन रोकने का आदेश देते हुए उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा गया. इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा अन्य सभी पदाधिकारी भी सभागार में मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




