पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप से बुधवार को पुलिस ने एक युवक को एक देशी पिस्टल एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक मिंटू महतो नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ला निवासी नंदलाल महतो का पुत्र है. गुप्त सूचना मिली थी की जढुआ के समीप दो से […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ के समीप से बुधवार को पुलिस ने एक युवक को एक देशी पिस्टल एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक मिंटू महतो नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ला निवासी नंदलाल महतो का पुत्र है. गुप्त सूचना मिली थी की जढुआ के समीप दो से तीन की संख्या में कुछ लोग अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे हैं.

सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम जढुआ के समीप जैसे ही पहुंची, एक युवक पुलिस को देख भागने लगा. पुलिस ने भाग रहे युवक को दबोच लिया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक देशी पिस्टल एवं 315 बोरा की गोली बरामद हुई. उसे गिरफ्तार कर नगर थाने लाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन