देसरी से दो कार्टन शराब पुिलस ने की बरामद

देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई ओपी पुलिस लगातार शराब कारोबारी के खिलाफ मुहिम चला रखी है, जिसमें ओपी पुलिस को सफलता भी मिलने लगी है. रविवार की रात में शराब लदे कंटेनर, कार व बाइक बरामद की, तो सोमवार की रात में दो कार्टन शराब बरामद. सहदेई ओपी पुलिस ने ओपी क्षेत्र के लोदीपुर चकपहाड़ से […]
देसरी/सहदेई बुजुर्ग : सहदेई ओपी पुलिस लगातार शराब कारोबारी के खिलाफ मुहिम चला रखी है, जिसमें ओपी पुलिस को सफलता भी मिलने लगी है. रविवार की रात में शराब लदे कंटेनर, कार व बाइक बरामद की, तो सोमवार की रात में दो कार्टन शराब बरामद. सहदेई ओपी पुलिस ने ओपी क्षेत्र के लोदीपुर चकपहाड़ से एक पुराने घर से दो कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि लोदीपुर चकपहाड़ निवासी संजीव कुमार सिंह शराब का कारोबार करता है.
संजीव कुमार सिंह के यहां पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी, तो पुराने घर में रखा हुआ दो कार्टन विदेशी शराब रॉयल स्टैग कंपनी की बरामद की गयी. बरामद शराब 750 एमएल का एक कार्टन एवं 375 एमएल की एक कार्टन शराब है. पुलिस को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




