कैंपिंग कोच में लगी आग, मची अफरातफरी

Updated at : 04 Aug 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
कैंपिंग कोच में लगी आग, मची अफरातफरी

हाजीपुर : सोनपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अहले सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी जब सोनपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड के लाइन नंबर आठ पर खड़ी कैंपिंग कोच से अचानक आग की भयानक लपटें उठने लगी. कोच से आग की लपटें उठते देख फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सोनपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अहले सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी जब सोनपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड के लाइन नंबर आठ पर खड़ी कैंपिंग कोच से अचानक आग की भयानक लपटें उठने लगी. कोच से आग की लपटें उठते देख फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर कैंपिंग कोच में लगी आग पर काबू पाया. इधर घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर रेल महाप्रबंधक अतुल सिन्हा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर जांच का आदेश दिया. जानकारी के अनुसार कैंपिंग कोच को रेलवे के मेंटेनेंस के काम में लिया जाता है.

जिसका उपयोग रेलवे के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रैक की मेंटेनेंस के लिए किया जाता है. गुरुवार को अचानक लगी आग से कैंपिंग कोच जल कर राख हो गया. रेल अधिकारी का कहना है कि कैंपिंग कोच में लगी आग से रेलवे को लगभग 23 हजार की क्षति हुई है. घटना के बाद रेल महाप्रबंधक ने जांच का आदेश दिया. घटना की जांच के लिए कनष्ठि प्रशासनिक ग्रेड की समिति का गठन किया गया. जिसमें उपमुख्य अभियंता ट्रैक मशीन, मुगलसराय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, सोनपुर वरिष्ठ सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट सोनपुर को सदस्य बनाया गया.

क्या कहते हैं अधिकारी
सोनपुर रेलवे यार्ड के लाइन नंबर आठ पर कैंपिंग कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर कैंपिंग कोच में लगी आग पर काबू पाया. घटना की जांच का आदेश दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.
दिलीप कुमार, वाणिज्य प्रबंधक, सोनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन