भानपुर बरेबा के स्कूल में अब पढ़ायेंगे गांव के लोग

गोरौल : करीब एक महीने से बंद पड़े उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानपुर बरेबा में मंगलवार से पढ़ाई शुरू हो गयी है. विद्यालय तो जरूर खुला पर प्रखंड क्या जिला का पहला विद्यालय ऐसा हो गया कि जहां सरकारी शिक्षक शिक्षण कार्य नहीं करेंगे. बल्कि गांव के लड़के लड़की और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता स्कूल […]
गोरौल : करीब एक महीने से बंद पड़े उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानपुर बरेबा में मंगलवार से पढ़ाई शुरू हो गयी है. विद्यालय तो जरूर खुला पर प्रखंड क्या जिला का पहला विद्यालय ऐसा हो गया कि जहां सरकारी शिक्षक शिक्षण कार्य नहीं करेंगे. बल्कि गांव के लड़के लड़की और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता स्कूल में शिक्षण कार्य करेंगे.
जानकारी के अनुसार जिला पार्षद संगीता देवी के प्रतिनिधि सह जाप के जिलाध्यक्ष बैकुंठ नाथ साह ने बताया कि महीनों से बंद पड़े विद्यालय की जानकारी और लोगो की राय लेने पर पता चला कि विद्यालय के शिक्षक द्वारा वर्ष 2014 -15 के छात्रवृत्ति की लगभग साढ़े चार लाख गबन किया जा चुका है, जिसको ले गांव के लोगो द्वारा विद्यालय बंद किया गया था. हालांकि जिला पार्षद और जाप के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया, लोदीपुर के सरपंच व जाप के वरीय नेता राजकुमार
चौधरी सहित जाप के अन्य नेताओं के पहल पर विद्यालय खुला है.गोरौल प्रखंड के महीनों से बंद पड़े मध्य विद्यालय भानपुर बरेबा में मंगलवार से पढ़ाई शुरू हो गयी है. लेकिन अभी भी राजनीति इस विद्यालय चल ही रहा है. अब निजी गांव के लड़के लड़की और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




