शिव भक्तों से पटा एनएच-77
Updated at : 23 Jul 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

आस्था. पहलेजा धाम से जल लेकर जाते लोग गोरौल : पहलेजा धाम से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जाने वालों कांवरियो से पूरा एनएच-77 पटा हुआ है. कांवरियो की भीड़ इतनी है कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर साइकिल तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. लाखों शिवभक्त कांवरियों के आराम का शरण स्थली बना […]
विज्ञापन
आस्था. पहलेजा धाम से जल लेकर जाते लोग
गोरौल : पहलेजा धाम से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जाने वालों कांवरियो से पूरा एनएच-77 पटा हुआ है. कांवरियो की भीड़ इतनी है कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर साइकिल तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. लाखों शिवभक्त कांवरियों के आराम का शरण स्थली बना हुआ है. गोरौल में प्रखंड अंचल, थाना, पीएचसी, बीआरसी परिसर बोलबम और हरहर महादेव के नारों से एन एच- 77 के आसपास का इलाका गूंज रहा है. तीसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ धाम में ये लाखों कांवरिया जलाभिषेक करेंगे. गेरुआ वस्त्र धरियों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है. कांवरियो की सेवा में कई सामाजिक संगठनों ने शिविर लगा रखा है.
गोढ़ीया से मुजफ्फरपुर सीमा तक आधा दर्जन से अधिक सेवा शिविर लगाई गयी है. गोरौल पीएचसी द्वारा स्वास्थ्य सेवा शिविर भी लगायी गयी है. शिविर में पांच एएनएम दो चिकित्सक, आशा की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शिविर के निकट एंबुलेंस भी रखा गया है. थाना परिसर के निकट जन सहयोग से भी शिविर का लगाया गया है. चंद्र पेट्रोल पंप पर मुजफ्फरपुर मारवाड़ी युवा मंच, कांवरिया सेवा शिविर में बेहतरीन व्यवस्था कांवरियों के लिए की गयी है. इन शिविरों में गर्म पानी, चाय, बिस्कुट दवा की मुफ्त वितरण की भी व्यवस्था की गयी है. गोरौल में खास बात यह है कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवक भी कांवरियों की सेवा में लगे रहते हैं.मो. इरशाद की टोली कांवरियों की सेवा में जुटे दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




