रंगदारी नहीं देने पर चालक को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर : थाने के बिदुपुर डीह ग्राम में गत बुधवार की देर शाम को टेंपों लेकर घर लौट रहे चालक को दस हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर जख्मी कर पांच हजार रुपये नकद एवं गले से सोने का बजरंग बली छीन लिया. इस संबंध में जख्मी टेंपों चालक ने पांच व्यक्ति के […]
विज्ञापन
बिदुपुर : थाने के बिदुपुर डीह ग्राम में गत बुधवार की देर शाम को टेंपों लेकर घर लौट रहे चालक को दस हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर जख्मी कर पांच हजार रुपये नकद एवं गले से सोने का बजरंग बली छीन लिया. इस संबंध में जख्मी टेंपों चालक ने पांच व्यक्ति के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में टेंपों चालक श्रीकांत कुमार पिता लालदीप राय ने आरोप लगाया है कि वे टेंपों लेकर गत बुधवार की शाम घर लौट रहा था कि कुछ दूरी पर रास्ते पर एक ट्रक जिनका नंबर एचआर 38ए7702 रोड पर लगा हुआ था.
जब हटाने को कहे, तो ट्रक चालक अमित कुमार दस हजार रुपये रंगदारी की मांग की. उसके बाद सभी आरोपित मिल कर मारपीट कर जख्मी कर पांच हजार नकद सहित गले से सोने का बजरंग बली छीन लिया. इस मामले में अमित कुमार, दीपक कुमार, विंदा राय, भुनेश्वर राय, राजीव कुमार को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










