गंडक नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि

Updated at : 11 Jul 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
गंडक नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि

हाजीपुर सदर : गंडक नदी के जल स्तर में भी वृद्धि होने का अनुमान लोगों द्वारा लगाया जा रहा है. स्थानीय क्लब घाट पर नदी के किनारे हो रहे कटाव को लेकर लोग भयभीत होकर क्लब घाट पर स्नान करने से डर रहे है. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्लब घाट पर मिट्टी का बड़ा-बड़ा […]

विज्ञापन

हाजीपुर सदर : गंडक नदी के जल स्तर में भी वृद्धि होने का अनुमान लोगों द्वारा लगाया जा रहा है. स्थानीय क्लब घाट पर नदी के किनारे हो रहे कटाव को लेकर लोग भयभीत होकर क्लब घाट पर स्नान करने से डर रहे है. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्लब घाट पर मिट्टी का बड़ा-बड़ा चट्टान रुक-रुक कर गिरता रहता है.

घाट पर बने सीढ़ी के नीचे खोखला स्थान हो जाने के कारण हादसा की आशंका बनी रहती है. लोगों का कहना है कि प्रशासन को अविलंब कटाव रोकने की दिशा में प्रयास करना चाहिए. कटाव स्थल के सामने इस तरह बैरिकेडिंग की जानी चाहिए कि लोग वहां तक न पहुंचे. हलांकि क्लब घाट पर अब भी लोग स्नान करते देखे जाते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन