स्कूली बच्चों ने दिया बीडीओ को अल्टीमेटम

बिदुपुर : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, दाउदनगर चकगढो के दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राओं को अबतक पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. इस बाबत विद्यालय के राजू कुमार, पुनाल कुमार, बॉबी कुमार, अभिनव कुमार, सनी कुमार, प्रियांशु कुमार समेत दस छात्र एवं चार […]
बिदुपुर : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, दाउदनगर चकगढो के दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राओं को अबतक पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. इस बाबत विद्यालय के राजू कुमार, पुनाल कुमार, बॉबी कुमार, अभिनव कुमार, सनी कुमार, प्रियांशु कुमार समेत दस छात्र एवं चार छात्राओं ने संयुक्त हस्ताक्षर कर बीडीओ को एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अबतक पोशाक एवं छात्रवृति की राशि नहीं मिली है. प्रधानाध्यापक द्वारा पूछने पर बताया गया कि विद्यालय से चेक काटकर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, रामदौली को दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




