पहली सोमवारी आज, श्रावणी मेला शुरू

Updated at : 10 Jul 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पहली सोमवारी आज, श्रावणी मेला शुरू

आस्था. गांव से लेकर शहर तक सज गये शिवालय, शहर की दुकानों में बढ़ी रौनक हाजीपुर : रिमझिम बरसात और ठंडी बयार के बीच श्रावणी मेला का शुभारंभ हुआ. उधर शहर के विभिन्न मार्गों पर बोल बम का नारा और भोले बाबा का जयघोष गूंज रहा था. इन मार्गों से डाक कांवरिये गुजर रहे थे, […]

विज्ञापन

आस्था. गांव से लेकर शहर तक सज गये शिवालय, शहर की दुकानों में बढ़ी रौनक

हाजीपुर : रिमझिम बरसात और ठंडी बयार के बीच श्रावणी मेला का शुभारंभ हुआ. उधर शहर के विभिन्न मार्गों पर बोल बम का नारा और भोले बाबा का जयघोष गूंज रहा था. इन मार्गों से डाक कांवरिये गुजर रहे थे, जो मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम पर जलाभिषेक करने जा रहे थे. सारण के पहलेजा घाट से गंगाजल भरकर गरीब स्थान की यात्रा पर निकले डाक कांवरियों पर मौसम भी मेहरबान रहा. नगर के अंजानपीर चौक, बाइपास रोड, लालगंज रोड, एनएच 77 आदि मार्गों पर रविवार की शाम बारिश में भींगते हुए डाक कांवरियों का जत्था आगे की ओर बढ़ रहा था. डाक कांवरियों की सेवा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाये गये हैं.
मंदिरों में गूंजा भगवान शिव का जयघोष : एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला को लेकर नगर के पातालेश्वर नाथ मंदिर में विशेष व्यवस्था की गयी है. सावन की पहली सोमवारी को लेकर शहर के अन्य मंदिरों का भी विशेष शृंगार किया जा रहा है. पातालेश्वर स्थान परिसर में रविवार की देर शाम तक मेले की तैयारी में लोग लगे रहे. मेला क्षेत्र में तरह-तरह की दुकानें एवं मनोरंजन के लिए झूले भी लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन