रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी को मारा चाकू

Updated at : 09 Jul 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी को मारा चाकू

देसरी (वैशाली) : रंगदारी नहीं देने पर आरोपितों ने देसरी बाजार के कपड़ा व्यवसायी रघुनाथ चौधरी को चाकू मार कर घायल कर दिया. शनिवार की अहले सुबह तीन अपराधियों ने कपड़ा खरीदने के बहाने उनसे दरवाजा खुलवा लिया और जबरन अंदर घुस गये. एक अपराधी पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने का प्रयास करने लगा, लेकिन […]

विज्ञापन

देसरी (वैशाली) : रंगदारी नहीं देने पर आरोपितों ने देसरी बाजार के कपड़ा व्यवसायी रघुनाथ चौधरी को चाकू मार कर घायल कर दिया. शनिवार की अहले सुबह तीन अपराधियों ने कपड़ा खरीदने के बहाने उनसे दरवाजा खुलवा लिया और जबरन अंदर घुस गये. एक अपराधी पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने का प्रयास करने लगा,

लेकिन गोली नहीं चली. यह देख अपराधियों ने पिस्तौल की बट व चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इससे व्यवसायी जख्मी होकर वहीं पर गिर गये और हल्ला करने लगे. यह देख सभी अपराधी भाग निकले. हल्ला सुनकर पत्नी एवं आसपास के लोग आये और उन्हें तुरंत पीएचसी देसरी ले गये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इस संबंध में व्यवसायी रघुनाथ चौधरी के बयान पर देसरी थाने में माधोपुर गजपति निवासी मो कसमुद्दीन एवं उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में बताया गया है कि शनिवार की सुबह जब वे घर पर थे, तो किसी ने दरवाजा खटखटाया. उन्होंने जब दरवाजा खोला, तो मो कसमुद्दीन अपने दो साथियों के साथ खड़ा था और उसने कपड़ा खरीदने की बात कही. उन्होंने दुकान बंद होने एवं कपड़ा खत्म हो जाने की बात कही. इस पर सभी अपराधी उन्हें धक्का देकर
रंगदारी नहीं देने पर…
दुकान के अंदर ले गये और कसमुद्दीन ने कहा कि यही रघुनाथ चौधरी है. इसके बाद एक अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर उन पर फायर करना चाहा, पर गोली फंस गयी. इसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल की बट व चाकू से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार पूर्व में उक्त व्यवसायी से रंगदारी मांगी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन