घंटों चक्कर काटने के बाद भी एटीएम से नहीं मिलते रुपये

हाजीपुर : शनिवार को नगर में एक बैंक ग्राहक को सात घंटे चक्कर काटने के बाद एटीएम से रुपयों की निकासी हो सकी. ग्राहक एक्सिस बैंक से संबंधित है. स्थानीय पासवान चौक निवासी उक्त बैंक ग्राहक ने शनिवार को बताया कि सुबह से ही वे एटीएम से रुपये की निकासी को लेकर इस एटीएम से […]
हाजीपुर : शनिवार को नगर में एक बैंक ग्राहक को सात घंटे चक्कर काटने के बाद एटीएम से रुपयों की निकासी हो सकी. ग्राहक एक्सिस बैंक से संबंधित है. स्थानीय पासवान चौक निवासी उक्त बैंक ग्राहक ने शनिवार को बताया कि सुबह से ही वे एटीएम से रुपये की निकासी को लेकर इस एटीएम से उस एटीएम का चक्कर लगा रहे थे. इस दौरान वे काफी परेशान रहे.
उन्हें लगा कि शनिवार को किसी एटीएम से रुपये नहीं मिल पायेंगे. बाद में करीब दो बजे के बाद चंदा मामा के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से उनकी राशि निकली. विभिन्न बैंकों के ग्राहकों का कहना है कि नगर में काफी संख्या में विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन लगे हैं. रविवार को ग्राहकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है.
इस एटीएम से उस एटीएम तक का चक्कर उन्हें लगाना पड़ता है. कुछ ग्राहकों का यह भी कहना है कि रविवार को लगभग सभी बैंकों के एटीएम मशीन में पैसे उपलब्ध नहीं रहते हैं. साथ-साथ शनिवार और सोमवार को भी एटीएम के लिंक फेल होने एवं अन्य आधार पर पैसे की निकासी की उम्मीद में पहुंचने वाले ग्राहकों को वहां से निराश होकर लौटना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




