ePaper

PHOTOS: राजगीर में वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन, कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

Updated at : 15 Sep 2023 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: राजगीर में वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन, कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय में ''वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी'' का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित कई हस्तियां शामिल हुई.

विज्ञापन
undefined

नालंदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम में लोकतंत्र, गणतंत्र और जनतंत्र की समृद्ध परंपरा को लेकर चर्चा हुई. इस चर्चा में देश के नामचीन हस्तियों के अलावे दुनिया के 19 देश के प्रतिनिधि और अनेक देशों के राजदूत शामिल हैं. वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल भारत नहीं बल्कि भारत जैसा दुनिया के सभी देशों में होनी चाहिए.

undefined

विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में आईसीसीआर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. उद्घाटन सत्र में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा, केन्द्रीय विदेश, पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी एवं अन्य ने कहा की वैशाली लोकतंत्र की जननी है.

undefined

सभी ने कहा कि लोकतंत्र को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता पर सभी ने जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का उल्लेख रामायण, वेदों के अलावे बौद्ध और जैन साहित्य में भी किया गया है.

undefined

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा भारतीय लोकतंत्र का दुनिया में कोई मिशाल नहीं है. गणतंत्र, जनपद, महाजनपद भारत की पुरानी परंपराओं में मुख्य है. शाक्यमुनि वैशाली के थे. चाणक्य, चन्द्रगुप्त, अशोक इसी बिहार के थे. भारतीय लोकतंत्र और संस्कृति को दुनिया के सामने आगे लाने की आवश्यकता है.

undefined

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि 1947 में देश को आजादी मिली थी, लोकतंत्र नहीं. लोकतंत्र की स्थापना पांच हजार साल पहले वैशाली में हुओ थी. इसका उल्लेख रामायण, महाभारत, वेद, पुराण के अलावे बौद्ध और जैन ग्रंथों में भी मिलता है. भावी पीढ़ी भारतीय लोकतंत्र को जाने इसके लिए देश पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए.

undefined

भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि आने वाले दिनों में अब हर साल विश्व लोकतंत्र दिवस पर वैशाली फेस्टिवल ऑफ़ डेमोक्रेसी का आयोजन किया जायेगा. वैशाली को लोकतंत्र की जन्मस्थली बताते हुये उन्होंने कहा कि राजगीर, नालंदा और बोधगया की भी सांस्कृतिक परंपरा काफी समृद्ध रही है.

undefined

डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव के लिए नहीं है यह सामाजिक विकास और आपसी प्रेम भाईचारा सौहार्द के लिए भी है जनतंत्र के प्रति इन दोनों दुनिया में विश्वास घात रहा है यही कारण है कि दिन पर दिन वोट प्रतिशत में भी कमी आ रही है उन्होंने कहा कि जनतंत्र की धारा भारतीयों के रग रग में रचा बसा है.

undefined

बिहार के वैशाली के गणतंत्र की चर्चा करते हुए भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि चाणक्य चंद्रगुप्त अशोक अंगराज कर्ण इसी बिहार के थे जिनके द्वारा लोकतंत्र की स्थापना की गई थी मराठा सम्राट शिवाजी महाराज, चोल, कोशल आदि राजाओं के द्वारा भी लोकतंत्र की स्थापना की गई थी.

undefined

डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे ने दोहराया कि अब हर साल 15 सितंबर को विश्व लोकतंत्र दिवस के मौके पर इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहासकार पश्चिमी देशों से अधिक प्रभावित रहे हैं. यही कारण है कि भारत के इतिहास और परंपरा को कमतर कर आंका गया है.

undefined

इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो सुनैना सिंह ने कहा कि नालंदा ज्ञान की आदि भूमि रही है. यहीं से दुनिया को ज्ञान की रोशनी मिली थी. जिस तरह वैशाली लोकतंत्र की जननी है, इस तरह नालंदा आवासीय विश्वविद्यालय की जननी है.

undefined

प्रो सुनैना सिंह ने वसुधैव कुटुंबकम की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी नालंदा जैसा दुनिया में कोई दूसरा विश्वविद्यालय नहीं है. भगवान बुद्ध और तीर्थंकर महावीर की कर्मभूमि में आयोजित इस फेस्टिवल के माध्यम से देश और दुनिया को नया संदेश और नई ऊर्जा मिलेगी.

undefined

रांची की पूर्व मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कल्चरल ऑफ़ डेमोक्रेसी विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में लोकतंत्र रचा बसा है. लोकतंत्र समाज का हिस्सा है. समाज और देश में बदलाव लोकतंत्र से ही होता है.

undefined

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को कोट करते हुए डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जो कमाएगा वही खिलाएगा. भारत के संविधान में लोकतंत्र समाहित है. प्राचीन भारत की संस्कृति में बदलाव हो रहा है. आजादी के पहले राजतंत्र था. जाति और वर्ण व्यवस्था समाज में हाबि था. बाबा साहब अंबेडकर गांव के पक्षधर थे. गांव में आज भी लोकतंत्र की परंपरा कायम है. झारखंड में मुंडा की परंपरा रही है. मुंडा गांव के प्रधान हुआ करते थे. उन्होंने कहा लोकतंत्र समाज को सुधारने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन