पटना में वैक्सीन की कमी बरकरार, आज भी 36 सेंटरों पर नहीं हो रहा टीकाकरण

Updated at : 07 Jul 2021 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में वैक्सीन की कमी बरकरार, आज भी 36 सेंटरों पर नहीं हो रहा टीकाकरण

जिले में वैक्सीन की कमी के कारण 36 प्रमुख सेंटरों पर बुधवार को वैक्सीन नहीं लगेगी. ये सेंटर पटना शहरी क्षेत्र और आसपास के हैं. इसके साथ ही आज टीका एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी.

विज्ञापन

पटना . जिले में वैक्सीन की कमी के कारण 36 प्रमुख सेंटरों पर बुधवार को वैक्सीन नहीं लगेगी. ये सेंटर पटना शहरी क्षेत्र और आसपास के हैं. इसके साथ ही आज टीका एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी. पटना शहरी क्षेत्र में चलने वाली 40 टीका एक्सप्रेस आठ अंचलों के विभिन्न वार्डों में रोजाना जाकर लोगों को वैक्सीन लगा रही थी.

इतने सारे सेंटरों के बंद रहने से लोगों को परेशानी होगी. हालांकि 24 घंटे चलने वाले तीनों सेंटर होटल पाटलिपुत्र अशोक, पाटलिपुत्र स्पोट्स कांप्लेक्स और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक पाटलिपुत्र में वैक्सीनेशन होगा. मेडिकल कॉलेजों में व एसके मेमोरियल हॉल और रामदेव महतो सामुदायिक भवन में शाम चार बजे से रात नौ बजे तक वैक्सीन लगेगी.

इन सेंटरों पर आज नहीं लगेगी वैक्सीन

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, एएन कॉलेज पटना, केवी कंकड़बाग, केवी शेखपुरा, वीमेन आइटीआइ दीघा, मां हाइ स्कूल पटना सिटी, महिला महाविद्यालय गायघाट, टीपीएस कॉलेज पटना, केबी सहाय सीनियर सेकेंड्री स्कूल शास्त्रीनगर, जालान स्कूल पटना सिटी, गंगा देवी महिला कॉलेज कंकड़बाग, कमला नेहरू बालिका मिडिल स्कूल, पाटलिपुत्र हाइ स्कूल, गवर्नमेंट हाइस्कूल गुलजारबाग, नगर निगम कंकड़बाग, गवर्नमेंट ब्याॅय सेकेंड्री स्कूल, दुखन राम डीएवी स्कूल, गदर्नीबाग गर्ल्स हॉस्पिटल में आज नहीं लगेगी.

इसके अलावा गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर, मिडिल स्कूल बड़ी पहाड़ी, मिडिल स्कूल सबलपुर, एफएनएस स्कूल आलमगंज, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉरपोरेशन स्कूल, मिडिल स्कूल सिपारा, मिडिल स्कूल दानापुर, रामकन्या विद्यालय, प्री स्कूल रूकनपुरा मुसहरी, दनानंद हाइ स्कूल मीठापुर, पीएस कमला नेहरू नगर, मध्य विद्यालय चघरा कसवा, संत पॉल इंटर स्कूल संदलपुर, केवी दानापुर, पटना वीमेंस कॉलेज, हाइ स्कूल फुलवारीशरीफ, रेलवे हाइ स्कूल दानापुर में वैक्सीन आज नहीं लगेगी. शहरी क्षेत्र में चलने वाली टीका एक्सप्रेस भी आज नहीं चलेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन