‘RJD- कांग्रेस के लोग संपर्क में..’ बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले उपेंद्र कुशवाहा के दावे से चढ़ा सियासी पारा

Updated:
विज्ञापन
‘RJD- कांग्रेस के लोग संपर्क में..’ बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले उपेंद्र कुशवाहा के दावे से चढ़ा सियासी पारा

रालोजद के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस व राजद के लोग एनडीए के संपर्क में हैं. वहीं एनडीए को एकजुट बताते हुए उन्होंने फ्लोर टेस्ट को आसानी से पास करने की बात कही है.

विज्ञापन

एनडीए के घटक दल रालोजद के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा दावा कर दिया है. जिससे सियासी गलियारे का तापमान बढ़ गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के चढ़े सियासी पारे के बीच यह दावा किया है कि महागठबंधन के कई लोग एनडीए के संपर्क में हैं. उन्होंने राजद और कांग्रेस को लेकर ये दावे किए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान एनडीए में टूट की अटकलों को खारिज करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने बहुमत साबित करने का दावा एनडीए की ओर से किया. वहीं उनके दावे पर राजद की ओर से भी प्रतिक्रिया आयी है.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

विज्ञापन
Thakurshaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन