UNLOCK 5: पटना में पर्यटकों को गंगा आरती के लिए अभी करना होगा इंतजार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Oct 2020 10:29 AM
जब तक जिला प्रशासन की ओर से आदेश नहीं मिलेगा, तब तक गंगा आरती (गांधी घाट) शुरू करना संभव नहीं है.
पटना. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा गंगा घाट पर हर शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाले गंगा आरती के लिए पर्यटकों को अभी और इंतजार करना होगा.
पर्यटन निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से आदेश नहीं मिलेगा, तब तक गंगा आरती (गांधी घाट) शुरू करना संभव नहीं है.
अधिकारियों की मानें तो सरकार ने सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को शर्ताें के साथ खोलने का आदेश दिया है. लेकिन गंगा आरती में दो हजार से अधिक पर्यटक जुटते हैं.
इनमें आधी संख्या युवाओं को होता है, जिन पर काबू पाना संभव नहीं होगा. इसे देखते हुए फिलहाल पर्यटन निगम ने इसे आयोजित करने पर कोई फैसला नहीं लिया है. इसलिए अभी पर्यटकों को गंगा आरती देखने के लिए इंतजार करना होगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










