बिहार: बेतिया में रील्स वीडियो बना रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पर टुकड़ों में बिखरी मिली लाश

Updated:
विज्ञापन
बिहार: बेतिया में रील्स वीडियो बना रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पर टुकड़ों में बिखरी मिली लाश

बिहार के बेतिया में पुलिस ने दो युवकों के शवों को रेलवे ट्रैक पर से जब्त किया है. दोनों युवकों की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. रील्स वीडियो बनाने के चक्कर में दोनों ने अपनी जान गंवायी है. पुलिस ने शवों को बरामद किया है.

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण में रील बनाने का शौक दो युवकाें को महंगा पड़ गया. रील बनाने की धुन में लगे दो छात्रों की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. बुधवार को बेतिया-मुजफ्फरपुर रेलखंड के परसा हॉल्ट के बहुअरवा ढाला के समीप यह हादसा हुआ है. जहां रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो छात्रों की जान चली गयी. सूचना मिलने के बाद मझौलिया पुलिस ने दोनें शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि परसा रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन से कटे हुए दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं. क्षत विक्षत हालत में दोनों के शव मिले हैं. उन्होंने बताया कि रील बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Thakurshaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन