दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके गिको की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

राजेंद्र नगर स्थित रॉयल ओरबिट होटल से गुरुवार को दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. दाेनों के पास से दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके गिको मिली है. यह पश्चिमी बंगाल से लायी जा रही थी. दोनों तस्कर इस छिपकली को बेचने में लगे थेे.
पटना : राजेंद्र नगर स्थित रॉयल ओरबिट होटल से गुरुवार को दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. दाेनों के पास से दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके गिको मिली है. यह पश्चिमी बंगाल से लायी जा रही थी. दोनों तस्कर इस छिपकली को बेचने में लगे थेे. होटल के रूम नंबर 202 व 208 में मोटी रकम में बेचने की डील होने वाली थी. इसी बीच इसकी जानकारी डीएफओ को हुई. उन्होंने छापेमारी कर दो तस्करों को पकड़ा. पूछताछ में पता चला है कि तस्करी करने वाले 25 लाख में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली का सौदा कर चुके थे.
होटल के बंद कमरे में यह डील फाइनल हो चुकी थी. बस पैसों के आने का इंतजार था. इसी दौरान पटना वन प्रमंडल की ओर से गठित छापेमारी दल व सशस्त्र पुलिस बल की ओर से छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दो वन तस्करों के पास दुर्लभ प्रजाति के अनुसूची चार के टोके गिको की बरामदगी हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस छिपकली की कीमत करीब एक करोड़ बतायी जा रही है. मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया. जबकि, साथ आये दो तस्कर फरार हो गये. इनके पास से छिपकली टोके गिको को बरामद किया गया है.
वन प्रमंडल की पदाधिकारी रुचि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वन तस्कर कटिहार के निवासी हैं. छापेमारी में वन क्षेत्रों के पदाधिकारी, वन पाल, वन रक्षी के साथ ही पत्रकार नगर थाने के आरक्षी अवर निरीक्षक अविनाश कुमार व अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल हुए. साथ ही डब्ल्यूृृ-डब्ल्यू एफ ट्रैफिक इंडिया का सहयोग लिया गया है. यहां बरामद दुर्लभ प्रजाति की छिपकली को जब्त कर लिया गया है. साथ ही गिरफ्तार वन तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इन तस्करों का कनेक्शन इंटरनेशनल गैंग से हो सकता है. विदेशों में छिपकली टोके गिको की काफी डिमांड होती है. बताया जा रहा है छिपकली के इस खास प्रजाति से ब्लड कैंसर की दवाएं बनायी जाती है. इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंचते-पहुंचते इस छिपकली की कीमत एक करोड़ से भी अधिक हो जाती है. फिलहाल इस मामले में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




