पटना एम्स में कोरोना से दो मरीजों ने तोड़ा दम, बिहार के 10 जिलों में नहीं मिले नये मरीज

Kolkata: A health worker wearing PPE kit helps a COVID-19 patient in getting down from an ambulance van at a hospital in Kolkata, Thursday, May 20, 2021. (PTI Photo) (PTI05_20_2021_000092B)
पटना एम्स में कई दिनों बाद दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी जबकि एक मरीज को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया. पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि भोजपुर निवासी 87 वर्षीय बृजनंदन राय व बेगूसराय में 40 वर्षीय शिवेश लूहारूका की मौत कोरोना वायरस संक्रमन के इलाज के दौरान हो गयी.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में कई दिनों बाद दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी जबकि एक मरीज को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया. पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि भोजपुर निवासी 87 वर्षीय बृजनंदन राय व बेगूसराय में 40 वर्षीय शिवेश लूहारूका की मौत कोरोना वायरस संक्रमन के इलाज के दौरान हो गयी.
इधर, राज्य के 10 जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं. इधर कोरोना जांच के तहत 151196 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें राज्य में कुल 67 संक्रमित पाये गये हैं. सोमवार की तुलना में मंगलवार को इसमें वृद्धि दर्ज की गयी है.
कोरोना संक्रमण की दर 0.04% हो गया है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 98.60% है जबकि रिकवरी रेट 98.60% है. दूसरी लहर में मंगलवार को सिर्फ नये संक्रमितों की पहचान हुई है.
कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान समस्तीपुर और शेखपुरा जिला में टीकाकरण नहीं हुआ. राज्य में मंगलवार को कुल एक लाख 78 हजार से अधिक लोगों को टीका दिया गया.
राज्य के जिन टॉप जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण किया गया उसमें पटना में 32318, सारण में 12820, मुजफ्फरपुर में 12383, गया में 11918, भोजपुर में 10113 और मुंगेर में 7063 लाेग शामिल हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




