पटना में सीजन में पहली बार मिले डेंगू के दो नये मरीज

Published at :09 Jul 2021 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में सीजन में पहली बार मिले डेंगू के दो नये मरीज

कोरोना के बाद अब पटना में डेंगू का आतंक जारी हो गया है. गुरुवार को शहर के आइजीआइएमएस और पीएमसीएच में एक-एक डेंगू के मरीजों की पहचान हुई है. इस सीजन में पहली बार यह केस आया है. दोनों मरीज पटना के ही रहने वाले हैं.

विज्ञापन

पटना. कोरोना के बाद अब पटना में डेंगू का आतंक जारी हो गया है. गुरुवार को शहर के आइजीआइएमएस और पीएमसीएच में एक-एक डेंगू के मरीजों की पहचान हुई है. इस सीजन में पहली बार यह केस आया है. दोनों मरीज पटना के ही रहने वाले हैं. प्राइमरी टेस्ट (रैपिड किट) से इसकी पुष्टि हुई है.

जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित मरीज को डेंगू के अलग आइसोलेशन में रख दिया है. इसके साथ ही कंफरमेट्री (एलाइजा) टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया है. शहर में डेंगू का पहला केस संज्ञान में आने के बाद निगम द्वारा संबंधित वार्ड में स्प्रे व फागिंग की गतिविधियां शुरू करने की कवायद की जा रही है.

सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि अब बुखार के मरीजों को ढूंढ़ने के लिए आस-पास के घरों में सर्वे भी कराये जाने के निर्देश जारी कर दिया गया है. मच्छर भी बढ़ गये पर फॉगिंग का पता नहीं है और मच्छरों की रोकथाम को लेकर स्थानीय निगम प्रशासन गंभीर नहीं है.

कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग और जिला प्राशासन द्वारा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर गाइड जारी की गयी है. सभी निकायों को दिशा निर्देश जारी किये गये. बावजूद इसके जिले के जिम्मेदार विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन