Bihar Crime News: दो दिन पहले ही पंचायत चुनाव कराने गया था मकेर, घर लौटते एक होमगार्ड जवान की हत्या

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News: दो दिन पहले ही पंचायत चुनाव कराने गया था मकेर, घर लौटते एक होमगार्ड जवान की हत्या

Bihar Crime News: मृत होमगार्ड जवान के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले है. होमगार्ड जवान दो दिन पहले ही मकेर में पंचायत चुनाव कराने गया था. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: छपरा में एक होमगार्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. यह मामला सारण जिले के भगवान बाजार थाना के बूटी मोड़ का है. इस हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. मृत होमगार्ड जवान के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले है. होमगार्ड जवान दो दिन पहले ही मकेर में पंचायत चुनाव कराने गया था. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार सारण जिले के छपरा शहर स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज में एक होमगार्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. मृत होमगार्ड जवान का नाम 54 वर्षीय सत्यदेव प्रसाद बताया जा रहा है. होमगार्ड जवान दो दिन पहले ही मकेर में पंचायत चुनाव कराने गया था. पंचायत चुनाव कराकर वापस लौटने के बाद अपने नए घर चला गया. बीती रात वह अपने पुराने घर में जाकर सो गया.

जब सुबह में परिवार वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गये. जवान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान था. इस घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा सुबह में दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौके के कारणों का पता चल पाएगा. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन