Bihar News: पटना में दो मिले कोरोना पॉजिटिव, पीएमसीएच में पाये गए जूनियर डॉक्टर सहित डेगू के 12 मरीज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2021 10:38 AM

विज्ञापन

Bihar News पॉजिटिव छह मरीजों में तीन मुसल्लहपुर हॉट, सुल्तानगंज, बाजार समिति आदि इलाके के है. वही पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ विद्यापति चौधरी ने बताया कि डेगू वार्ड में दो नये मरीज को भर्ती किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना में 24 घंटे में कोरोना के दो नये मरीज मिले हैं. वहीं, पटना जिले में डेगू के मरीजों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को पीएमसीएच में 31 सैपल की जांच में डेगू के छह मरीज मिले है. इनमे एक पीएमसीएच परिसर स्थित चाणक्या हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर को डेगू पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है. जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 12 नये मरीज डेगू के पाये गये है.

इसके साथ ही जिले मे डेगू मरीजों की संख्या बढ़कर 326 पहुंच गयी है. इनमे अधिकांश मरीज घर पर व कुछ का शहर के पराइवेट अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. पॉजिटिव छह मरीजों में तीन मुसल्लहपुर हॉट, सुल्तानगंज, बाजार समिति आदि इलाके के है. वही पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ विद्यापति चौधरी ने बताया कि डेगू वार्ड में दो नये मरीज को भर्ती किया गया है.

पटना में मिले कोरोना के दो मरीज

पटना में 24 घंटे में कोरोना के दो नये मरीज मिले हैं. दोनों मरीज शहर के ही रहने वाले हैं और खुद को होम आइसोलेशन में रखा है. दोनों का स्वास्थ्य ठीक है. जिले में कुल 35 मरीज एक्टिव हैं, इनमें सात मरीज पटना एम्स सहित निजी अस्पतालों में भर्ती हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में पांच नये कोरोना संक्रमित पाये गये.

Also Read: Bihar News: शराबबंदी के बाद नहीं घटा बिहार का राजस्व, CM बोले- फल, सब्जी व दूध उत्पादन के साथ बढ़ी बिक्री

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन