बेगूसराय में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, गंडक नदी से शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2023 1:32 PM
बिहार के बेगूसराय में दो भाईयों की मौत नदी में डूब जाने से हो गयी. रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने बूढ़ी गंडक नदी से दोनों भाईयों के शव को बरामद कर लिया है. दोनों मंझौल ओपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह घटना भी मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध के समीप बूढ़ी गंडक नदी की बतायी जा रही है.
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में दो भाईयों की मौत नदी में डूब जाने से हो गयी. रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने बूढ़ी गंडक नदी से दोनों भाईयों के शव को बरामद कर लिया है. दोनों मंझौल ओपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह घटना भी मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध के समीप बूढ़ी गंडक नदी की बतायी जा रही है. दो बेटों की मौत से परिवार में हाहाकार गचा हुआ है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध के पास तीन भाई अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गये थे. स्नान के दौरान ही एक भाई गहरे पानी में चला गया, तो दूसरा और तीसरा भाई भी उसे बचाने के कोशिश में गहरे पानी में चला गया. देखते ही देखते दोनों डूब गये, जबकि एक भाई किसी तरह बाहर निकल गया था. इसके बाद मंझौल निवासी मिथलेश साहू के पुत्र 17 वर्षीय भोला कुमार और 14 वर्षीय राजीव कुमार का शव काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है. स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि घटना के स्थानीय लोगों ने खोजबीन की थी, लेकिन दोनों भाइयों का शव बरामद नहीं हो सका था. आज सुबह इसलिए आपके सहयोग से दोनों शव को बरामद कर लिया गया है.
वहीं, युवक का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. एक साथ एक घर के दो चिराग की नदी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद से ही लगातार सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटना के बाद से नदी किनारे जमे हुए थे. शव बरामद होने के बाद मंझौल थाना पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. लोगों का कहना है कि गांव के लिए दुखद घटना है जिला प्रशासन जल्द से जल्द मृतक परिजनों को सरकारी मुआवजा इसकी मांग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










