मोतिहारी में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2022 1:21 PM
पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गये थे.
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गये थे. वहीं, घटना में किसी की मौत हुई है या नहीं, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है. मामला केसरिया थाना क्षेत्र के चकिया-केसरिया रोड का है.
बीती रात लगभग दो बजे अचानक एक जोरदार आवाज हुई. घटनास्थल के आसपास के लोग कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हुई है, लेकिन दोनो गाड़ियों के ड्राइवर मौके से गायब थे. ट्रक पर बिस्कुट लदा हुआ था और ट्रैक्टर पर गिट्टी लदी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर चौकीदार को तैनात कर दिया है.
चौकीदार सुभाष कुमार राम ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष के साथ पुलिस पहुंची थी. सुरक्षा के लिए मेरी यहां तैनाती की गई है और मै यहां सुरक्षा में लगा हुआ है. पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










