बिहार के वैशाली में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2023 5:50 PM
बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव के पास ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है.
हाजीपुर. बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव के पास ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है. सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटे हैं. बली गांव थाने की पुलिस और महुआ एसडीपीओ आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलिगांव थाना के वायरलेस चौक के पास एक ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. कार पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे. सभी कार से कहीं जा रहे थे. टक्कर के बाद कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो लोग गंभीर रूप से जख्मी थे. दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई.
घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये और रोड जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बलिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बलिगांव थाने की पुलिस और महुआ एसडीपीओ आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हैं. पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है. समाचार लिखे जाने तक सड़क को जाम मुक्त नहीं कराया जा सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










