गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में ब्रेजा कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, पांच की हालत गंभीर

Updated at : 27 Jun 2022 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में ब्रेजा कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, पांच की हालत गंभीर

Gopalganj accident: हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का एयर बैग भी जान नहीं बचा सका. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है और एयर बैग के साथ स्टेयरिंग भी कुछ दूर पर जाकर गिरा हुआ था.

विज्ञापन

गोपालगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. गोपालगंज के नेशनल हाइवे संख्या-27 पर रफ्तार का कहर दिखा है. नेशनल हाइवे पर पहले से खड़ा एक ट्रक में ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. यह हादसा सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास एनएच-27 की है. हादसा होने का कारण चालक को नींद की झपकी बताया जा रहा है.

पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मृतक युवक की पहचान जागरण सिंह के रूप में हुई है. मृतक बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय निवासी उमेश सिंह का पुत्र था. वहीं घायल सभी छात्र बरौली के कोटवा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार छह छात्र रविवार को गोरखपुर घूमने गए थे. सोमवार की सुबह में वे सभी घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार चला रहे युवक को नींद की झपकी आई और एनएच पर खड़ा ट्रक में उसने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी.

Also Read: गोपालगंज में गंडक खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर, पांच प्रखंडों के 42 गांवों के सामने बाढ़ का खतरा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा सदर अस्पताल

इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का एयर बैग भी जान नहीं बचा सका. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है और एयर बैग के साथ स्टेयरिंग भी कुछ दूर पर जाकर गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने एनएच पर ट्रकों की अवैध पार्किंग होने के कारण हादसे की वजह बताया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन