तिरहुत की नदियां उफान पर, कटरा पीएसएस में पानी औराई के 80 गांव घिरे

Updated at : 17 Aug 2021 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
तिरहुत की नदियां उफान पर, कटरा पीएसएस में पानी औराई के 80 गांव घिरे

लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मीनापुर, औराई व कटरा में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मीनापुर, औराई व कटरा में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है. कटरा पावर सब स्टेशन में सोमवार की रात पानी घुस गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है.

बागमती, लखनदेई व मनुषमारा नदी में आयी बाढ़ से औराई की 16 पंचायतों के करीब 80 गांवों में पानी घुस गया है. करीब दर्जन भर सड़कों पर पानी बह रहा है. मीनापुर में भी बाढ़ का पानी फैलने से कई ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हो गयी हैं.

बागमती नदी का जलस्तर कटौझा में जहां खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर पहुंच गया है, वहीं बेनीबाद में 1.11 मीटर ऊपर बढ़ रहा है. बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर सिकंदरपुर में खतरे के निशान से 1.07 मीटर नीचे और गंडक नदी का जलस्तर रेवा घाट में खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे है.

24 घंटे में बागमती नदी के जलस्तर में कटौझा में 84 सेंटीमीटर और बेनीबाद में 14 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में सिकंदरपुर में रिकॉर्ड 46 सेंटीमीटर और गंडक नदी के जलस्तर में रेवा घाट में 23 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है. अत्यधिक बारिश के कारण बाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1,50,200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन