ePaper

PHOTOS: बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा तिलक, शुरू हुई मिथिलांचल की होली, जमकर उड़े गुलाल

Updated at : 26 Jan 2023 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा तिलक, शुरू हुई मिथिलांचल की होली, जमकर उड़े गुलाल

बसंत पंचमी के मौके पर बाबानगरी में बाबा बैद्यनाथ को मंदिर स्टेट की ओर से तिलक चढ़ाया गया. बाबा को तिलक चढ़ते ही मिथिलांचल में होली शुरू हो गयी. मंदिर परिसर पर बिहार और नेपाल समेत अन्य क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया. वहीं, फगुआ के गीत भी शुरू हो गये.

विज्ञापन
undefined
बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा तिलक

देवघर, संजीव मिश्रा : बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ को मंदिर स्टेट की ओर से तिलक चढ़ाया गया. गुरुवार (26 जनवरी, 2023) तिलक चढ़ने के साथ ही मिथिलांचल में होली शुरू हो गई, वहीं, आसपास ठहरे मिथिलांचल वासी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तिलक पूजा की बधाई देते हुए भजन कीर्तन में फाग के गीत गाकर झूमते नजर आए.

undefined
बाबा बैद्यनाथ को मालपुआ का लगा भोग

बाबा मंदिर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बरामदे पर सरदार पंडा श्री श्री गुलाब नंद ओझा की मौजूदगी में पुजारी प्रमोद श्रृंगारी ने बाबा बैजनाथ का तिलक पूजा किया. इस पूजा में आचार्य के तौर पर मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित एवं उपचारक भक्ति नाथ फलहारी मौजूद रहे. तिलक पूजा में बाबा को आम का मंजर मालपुआ का भोग आदि अर्पित करने के बाद गुलाल चढ़ाकर आरती की गई, उसके बाद पुजारी प्रमोद श्रृंगारी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार पूजा शुरू किया.

undefined
फाल्गुन मास पूर्णिमा तक बाबा को चढ़ेगा गुलाल

श्रृंगार पूजा के दौरान बाबा को चंदन लगाने के बाद गुलाल अर्पित कर चली आ रही परंपरा के अनुसार तिलक चढ़ाने की परंपरा को संपन्न किया गया. इसके बाद मंदिर परिसर में आये श्रद्धालु एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की. बाबा बैद्यनाथ को तिलक चढ़ाने के साथ मिथिलांचल में होली शुरू हो गयी है. मालूम हो कि गुलाल चढ़ाने की परंपरा फाल्गुन मास पूर्णिमा तक जारी रहेगी.

undefined
फगुआ के गीत गाये जाने लगे

बता दें कि बाबा बैद्यनाथ के तिलकोत्सव से पहले बाबा मंदिर परिसर तिलकहरुओं से पटा रहा. बसंत पंचमी से पहले बाबा मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. बाबा को तिलक चढ़ते ही श्रद्धालुओं के बीच होली की खुमारी बढ़ने लगी. झाल-मंजिरे के साथ फगुआ गीत गाये जाने लगे.

undefined
बिहार समेत नेपाल से काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बाबा भोलेनाथ को तिलक चढ़ाने को लेकर बिहार के सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर समेत नेपाल से काफी संख्या में शिव भक्त यहां पहुंचे. कई भक्तों ने शीघ्र दर्शन सुविधा का लाभ उठाया. भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन