ePaper

बिहार में ब्लैक फंगस से तीन और मरीजों की मौत, 14 नये मरीज भर्ती

Updated at : 12 Jun 2021 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ब्लैक फंगस से तीन और मरीजों की मौत, 14 नये मरीज भर्ती

कोरोना के बाद शहर में ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को आइजीआइएमएस में दो और पटना एम्स में एक मरीज की मौत ब्लैक फंगस से हो गयी.

विज्ञापन

पटना. कोरोना के बाद शहर में ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को आइजीआइएमएस में दो और पटना एम्स में एक मरीज की मौत ब्लैक फंगस से हो गयी.

डॉक्टरों के मुताबिक तीनों मरीज कोरोना पॉजिटिव थे और निगेटिव होने के बाद उन्हें फंगस की गिरफ्त में आये थे. फंगस मुंह से होते हुए ब्रेन तक जा पहुंचा था. साथ ही आइजीआइएमएस में तीन, पीएमीसएच में तीन और पटना एम्स में आठ ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती किया गया.

पीएमसीएच में 29 फंगस के मरीज हैं. आइजीआइएमएस में 114 मरीजों का इलाज जारी है. पीएमसीएच, आइजीआइएमएस व एम्स मिलाकर कुल 17 मरीजों का ऑपरेशन किया गया.

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब जल्द ही एंडोस्कोपी तकनीक से ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी की जायेगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ आइएएस ठाकुर ने मशीन खरीदने के लिए आदेश जारी कर दिया है.

करीब 18 दिन में 69 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा चुका है. इसमें 13 मरीजों का ओपन ऑपरेशन भी किया गया. पीएमसीएच में सर्जरी व इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन