पटना में दो दिनों के अंदर फायरिंग की तीसरी बड़ी घटना, अगमकुंआ में युवक का शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2022 5:14 PM

विज्ञापन

मृतक की हत्या गोली मारकर की गयी है. मृतक की पहचान मेहंदीगंज थाना के कसबा कृष्णाबाद गांव निवासी शिव शंकर महतो के पुत्र 35 वर्षीय मुकेश उर्फ सनी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

पटना सिटी. राजधानी पटना में दो दिनों के अंदर फायरिंग की तीन वारदात हो चुकी है. बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्याएं कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह भी अगमकुंआ थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास रेलवे लाइन के किनारे हत्या कर फेंके गये युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के भी निशान है. मृतक की हत्या गोली मारकर की गयी है. मृतक की पहचान मेहंदीगंज थाना के कसबा कृष्णाबाद गांव निवासी शिव शंकर महतो के पुत्र 35 वर्षीय मुकेश उर्फ सनी के रूप में की गयी है. घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की बाइक और गोली का एक खोखा बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है.

दो युवकों की हुई थी हत्या

बुधवार को दानापुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रोहित और अंकित को दोनों के सिर में गोली मारी गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक रोहित की मां का कहना है कि रोहित 8 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था. दानापुर एएसपी अभिनव ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण गैंगवार हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

प्रॉपर्टी डीलर की भी हुई हत्या

पटना के फुलवारीशरीफ में बीएमपी 16 के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक कॉलोनी सबलपुरा में बाइकसवार अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा पर घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में वो बुरी तरह घायल हो गये. गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर के पिता सुधीर शर्मा और छोटा भाई छोटू भी बुरी तरह जख्मी हो गये थे. घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंटू शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन