बिहार में बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा, पटना में एक की मौत, छह मरीज भर्ती

Updated at : 09 Jun 2021 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा, पटना में एक की मौत, छह मरीज भर्ती

पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर भी बढ़ता जा रहा है. ब्लैक फंगस से अब तक पटना जिले के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 50 मरीजों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

पटना. पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर भी बढ़ता जा रहा है. ब्लैक फंगस से अब तक पटना जिले के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 50 मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक मौत शहर के आइजीआइएमएस व पटना एम्स अस्पताल में हुई है.

इसी क्रम में मंगलवार को शहर के पीएमसीएच में वैशाली जिले के निवासी 50 वर्षीय कृष्णा कांत शर्मा की ब्लैक फंगस से मौत हो गयी. डॉक्टरों के मुताबिक मरीज का चिकित्सकों की निगरानी में चार दिन से इलाज चल रहा था.

मरीज की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी. इसके चलते मरीज की मौत हो गई. चार नये मरीज को भर्ती किया गया. इसके साथ ही पीएमसीएच के ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 28 पहुंच गयी. तीन को डिस्चार्ज किया गया.

वहीं, आइजीआइएमएस में बीते 24 घंटे में मौत नहीं हुई है. दो नये मरीजों को भर्ती किया गया है. आठ मरीजों का ऑपरेशन किया गया. वर्तमान में कुल 101 मरीज यहां भर्ती हैं, इनमें 86 कोरोना निगेटिव व सात पॉजिटिव मरीज शामिल हैं. वहीं, एनएमसीएच में छह मरीजों का इलाज चल रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन