पटना समेत पांच जिलों में उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष होंगे नियुक्त, 20 जिले में सदस्यों की होगी नियुक्ति

प्रदेश के पांच जिलों पटना, भोजपुर,नवादा, मधेपुरा और बेगूसराय में जिला उपभोक्ता आयोग में अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है. इसके अलावा 20 जिला आयोगों में 30 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है. इन सभी 35 पदों के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
पटना. प्रदेश के पांच जिलों पटना, भोजपुर,नवादा, मधेपुरा और बेगूसराय में जिला उपभोक्ता आयोग में अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है. इसके अलावा 20 जिला आयोगों में 30 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है. इन सभी 35 पदों के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कोविड काल में इन पदों के लगातार खाली रहने से जिला उपभोक्ता न्यायालयों में हजारों आवेदनों की सुनवाई नहीं हो पा रही है. अकेले पटना जिला आयोग में पांच हजार अधिक आवेदनों की सुनवाई बिना अध्यक्ष के लंबित है.
लिहाजा सरकार चाहती है कि जल्दी -से- जल्दी इन पदों पर नियुक्तियां हो जाएं, ताकि लोगों की समस्याओं के समाधान हो सके.
-
आवेदक दिवालिया घोषित किया गया हो
-
अगर किसी सक्षम न्यायालय ने अस्वस्थ मस्तिष्क या सोच का घोषित किया हो
-
सरकार के नियंत्रण संस्थान से निकाला हो
-
राज्य सरकार की राय में उसकी भूमिका से वित्तीय अथवा अन्य लाभ पर प्रभाव पड़ने की आशंका हो
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, मधेपुरा, समस्तीपुर , पश्चिमी चंपारण,भागलपुर ,दरभंगा के जिला आयोग में सदस्य का एक-एक पद रिक्त है. भागलपुर और दरभंगा में एक-एक महिला सदस्य की नियुक्ति होनी है.
इसके अलावा मुंगेर, लखीसराय, गोपालगंज, सहरसा, मधुबनी, वैशाली, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार , किशनगंज जिला आयोग में दो-दो पद रिक्त हैं. इन सभी रिक्त पदों के लिए 25 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन किये जाने हैं.
विशेष बात यह होगी कि प्रत्येक आवेदक केवल एक ही जिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इस आशय की अधिसूचना उपभोक्ता संरक्षण निदेशालय की तरफ से जारी की गयी है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




