Bihar Weather: बिहार में अभी और गिरेगा तापमान, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jan 2025 7:37 AM
Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अभी ठंड का दौर जारी रहेगा. 18 जनवरी से तापमान में अभी और गिरावट होने की संभावना है.
Bihar Weather: बिहार में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा कर दी है. एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार में गलन भरी ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी भर बिहार में इसी तरह की सर्द हवाएं डेरा डाले रह सकती हैं. 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने का पूर्वानुमान है. साथ ही दक्षिण-मध्य, उत्तर-मध्य और पश्चिमी बिहार के अधिकतर जिलों में छाये बादल कुछ छंट सकते है, लेकिन गलन भरी ठंड से मुक्ति मिलने की संभावना नहीं है.
राज्य के अधिकांश इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को सुबह के समय कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि न्यूनतम तापमान में तीन दिन तक बड़े बदलाव के आसार नहीं है. इधर राज्य के कुछ इलाकों में बुधवार को भी बादल छाये रहे. इसकी वजह से अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है. तुलनात्मक रूप में गया में पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस, जमुई में सात डिग्री, और पूर्णिया व भागलपुर में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है.
Also Read: सीएम नीतीश ने किया विधानसभा में गेस्ट हाउस का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास
सुपौल और फारबिसगंज में रहा अधिकतम तापमान
बुधवार को पटना में अधिकतम पारे में और कमी दर्ज की गयी है. आइएमडी के अनुसार राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सुपौल और फारबिसगंज में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आएमडी के अनुसार 18 तारीख को एक एक और पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से सक्रिय हो सकता है. इसके असर से पश्चिमी उत्तरी भारत के पर्वतीय और मैदानी भागों में ठंड का नया दौर शुरू हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










