तेजस्वी यादव के लिए नीतीश कुमार के गुस्से में भी दिखता था अपनापन, विधानसभा के इन वाक्ये की दिलाई याद...

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पुराने दिनों में विधानसभा के अंदर के वाक्ये की याद दिलाते हुए ये बताने की कोशिश की है कि उनके और नीतीश कुमार के संबंध हमेसा मधुर रहे.
Bihar politics: बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बन गयी है और सियासी उलटफेर के बाद भी नीतीश कुमार रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. कल तक एनडीए की सरकार के सामने तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता की भूमिका में थे लेकिन अब वो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं. वहीं कुछ ही दिनों पहले तक एक दूसरे के उपर बयानों से हमलावर रहने वाले नीतीश कुमार(Nitish Kumar) व तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के रिश्ते को लेकर जब सवाल किये गये तो तेजस्वी यादव ने कुछ वाक्यों से दोनों के बीच के मधुर संबंधों को समझाना चाहा…
बिहार के डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए. रक्षाबंधन मनाने के साथ-साथ उन्होंने मंत्रीमंडल को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) से बात की. इस बीच मीडिया से भी तेजस्वी मुखातिब हुए. उनसे जब नीतीश कुमार से रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो तेजस्वी यादव ने कुछ पुराने वाक्ये को याद दिलाया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि उन दिनों मैनें नीतीश कुमार पर आरोप लगाया और उन्होंने मेरे उपर. लेकिन उसके बाद भी एक सत्य है कि हम समाजवादी विचारधारा के हैं और झगड़ा हर एक घर में होता है.
Also Read: नीतीश कुमार को नहीं लगने दी भनक और RCP सिंह मोदी कैबिनेट में बन गये थे मंत्री! मुख्यमंत्री का बड़ा खुलासा
तेजस्वी ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए उन्होंने जो फैसला लिया उसका हम स्वागत करते हैं. समाजवादियों की जो विरात है और पुरखों ने दी है वो हम किसी और को नहीं दे सकते. तेजस्वी ने याद दिलाते हुए कहा कि जब 2020 में चुनाव के बाद विधानसभा में सत्र चल रहा था तो याद कीजिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था. मुख्यमंत्री ने तब खड़े होकर कहा था- ” मेरे भाई समान दोस्त का बेटा है….”. यानी उस समय भी अपनापन और रिश्ता था. विश्वास और भरोसा था.
तेजस्वी यादव ने एक और वाक्ये को याद दिलाते हुए कहा कि एकबार जब मैं खड़ा हुआ था तो नीतीश कुमार ने मुझे कहा था- ” बाबू बैठ जाओ…” ये एक तरह से आदेश भी था और प्यार भी था. उनका आशीर्वाद था और हम चुपचाप बैठ भी गये थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बात देश की हो तो एक होना चाहिए.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




